नहर में गिरी सरकारी गाड़ी, तहसीलदार समेत तीन की मौत
बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। तहसीलदार की सरकारी गाड़ी नहर में गिर गई। हादसे में तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने घटना की पुष्टि की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिजनौर के नजीबाबाद की सरवनपुर नहर में देर रात रुड़की की तहसीलदार की सरकारी गाड़ी गिर गई। तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से रुड़की वापस हो रही थी। नजीबाबाद से 4 किलोमीटर पहले नहर पुलिया की रेलिंग को तोड़कर गाड़ी नहर में गिर गई। घटना के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसडीएम बृजेश कुमार सिंह, सीओ प्रवीण कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। काफी तलाश के बाद तीनों शवों को निकाला गया। वहीं, के्रन द्वारा कार को नहर से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हादसे में तहसीलदार समेत तीन लोगों की मौत पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। साथ ही तहसीलदार सुनैना राणा समेत अन्य मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी सांत्वना व्यक्त की है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment