मुंबई हवाई अड्डे पर अब प्रस्थान करने वाले यात्रियों को भी कोविड-19 की जांच सुविधा
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे से प्रस्थान करने वाले यात्रियों और उन्हें छोडऩे आने या लेने आने वाले लोगों को भी कोरोना वायरस संक्रमण की त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध होगी। विमानपत्तन की ओर से एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आरटी-पीसीआर जांच 15 अक्टूबर से की जा रही है।
विज्ञप्ति में कहा गया कि शुरुआत में यह जांच नागर विमानन मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार यहां पहुंचने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए आरंभ की गयी थी। अब छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन ने इसकी सुविधा यहां से प्रस्थान करने वाले यात्रियों तक भी बढ़ा दी है। इसमें कहा गया कि प्रस्थान करने वाले यात्रियों के लिए टर्मिनल 2 के लेवल 4 पर स्थित जांच सुविधा उन लोगों के लिए भी उपलब्ध है जो अपने परिचितों को छोडऩे या लेने हवाईअड्डे पर आते हैं। बयान के अनुसार, प्रस्थान करने वाले यात्री हवाईअड्डे पर जांच करा सकते हैं और गंतव्य पर पहुंचकर पृथक-वास से बचने के लिए निगेटिव रिपोर्ट वहां दिखा सकते हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment