ट्रक से टक्कर के बाद पलटा कंटेनर, युवक समेत 6 भैसों की मौत
पलामू। झारखंड में सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया के चरवाडीह गांव में सोमवार को एक कंटेनर और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में कंटेनर पलट गया और उस पर सवार 6 भैंस समेत एक युवक की मौत हो गई। युवक भैसों के बीच ही बैठा था। हादसे के बाद कंटेनर ड्राइवर मौके से भाग निकला।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंटेनर की टक्कर एक स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में ट्रक से हो गई। हादसा महुआ मोड़ के पास हुआ। कंटेनर में करीब 28 भैंस लदे हुए थे और एक युवक उनके बीच बैठा था। रांची से आ रहे कंटेनर के सामने एक स्कॉर्पियो आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कंटेनर पलट गया और उसमें सवार 6 भैंस व युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत भैंसों को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला। बाकी भैंस ग्रामीणों को उनकी देखरेख करने के लिए दे दी गई। मृत युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment