रेलवे 11 नवम्बर से 696 उपनगरीय रेल सेवाएं शुरू करेगा
नई दिल्ली। रेलवे आगामी बुधवार 11 नवंबर से पश्चिम बंगाल में 696 उपनगरीय रेल सेवाएं शुरू करेगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इससे यात्रियों की सुविधा बढऩे के साथ आवागमन में आसानी होगी।
रेल मंत्री ने अपने एक ट्वीट में कहा कि कोविड-19 परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा के पर्याप्त प्रबंध किये जाएंगे। रेलवे और राज्य सरकार के बीच हुए विचार-विमर्श के बाद इन सेवाओं के संचालन की अनुमति दी गई है। कोरोना महामारी फैलने के बाद पिछले मार्च से ही इन सभी सेवाओं पर रोक लगा दी गई थी।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment