लॉकडाउन के बाद पहली बार स्कूल खुलने पर बच्चे खादी से बने तिरंगा फेस मास्क लगाकर स्कूल जाएंगे
नई दिल्ली। अरूणाचल प्रदेश में कोविड-19 लॉकडाउन के बाद पहली बार स्कूल खुलने पर स्कूल के हजारों बच्चे खादी से बने तिरंगा फेस मास्क लगाकर स्कूल जाएंगे। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने एक वक्तव्य में कहा है कि खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने अरूणाचल प्रदेश में स्कूली बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाले खादी के 60 हजार मास्क उपलब्ध कराए हैं।
अरूणाचल प्रदेश सरकार ने 16 नवम्बर से स्कूल दोबारा खोलने के आदेश दिए हैं। मंत्रालय ने बताया है कि ये खरीद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि पूर्वोत्तर में पहली बार किसी राज्य सरकार ने अपने विद्यार्थियों के लिये इतनी बड़ी मात्रा में खादी के फेस मास्क खरीदे हैं। तीन नवम्बर को इन मास्क को खरीदने के लिए ऑर्डर दिया गया और खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने सिर्फ छह दिन में इनकी आपूर्ति कर दी थी। आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए खादी और ग्रामोद्योग आयोग में इस खेप को हवाई जहाज के जरिये भेजा था। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने दो लेयर वाले तिरंगे सूती फेस मास्क को अपने चिन्ह के साथ भेजा है। इन तिरंगे मास्क का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना भी विकसित करना है।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment