दीपोत्सव में 8 राज्यों के 60 हजार दीये होंगे रौशन
अयोध्या। प्रभु राम की नगरी अयोध्या में वर्चुअल दीपोत्सव का काउंट डाउन शुरू हो गया है। योगी सरकार जहां 5.51 लाख दीये जलाकर अपने पुराने रिकार्ड को तोड़ने के प्रयास में है। इस काम में कई संस्थाओं का भी सहयोग मिल रहा है। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने बताया कि 8 प्रांतों से 60 हजार दीये आए हैं, जिन्हें दीपोत्सव में शामिल किया जा रहा है। इसके अलावा 1 लाख गोबर के दीये भी जलेंगे। दीपोत्सव के लिए पर्यटन विभाग, नगर निगम और सूचना विभाग अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा है।
अयोध्या का सरयू तट स्वागत द्वारों और उन पर बनी राम कथा की पेंटिंग आकर्षण का केंद्र बन रही है। दीपोत्सव के मुख्य स्थल राम की पैड़ी को सजाया गया है। 11 अक्टूबर से तीन दिवसीय दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। इस साल के दीपोत्सव में कोविड गाइड लाइंस और सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रख कर दीयों को स्वयंसेवी संस्थाओं और अन्य लोगों से लगवाने पर ज्यादा जोर न देकर लाइटिंग पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। आयुक्त ने बताया कि मंदिरों के अलावा सरयू के घाटों पर लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment