3200 किलो नकली खोया नष्ट किया गया
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने मंगलवार को कहा कि त्योहारों के दौरान मिलावटी मिठाइयों की बिक्री पर लगाम लगाने के लिये चलाए गए विशेष अभियान के तहत 3200 किलो नकली खोया जब्त कर उसे नष्ट कर दिया।
स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने कहा, 'दिल्ली सरकार दिल्ली वासियों के स्वास्थ्य को लेकर बेहद गंभीर है। हम मिठाइयां बनाने में इस्तेमाल होने वाले खोए और मेवे की बिक्री पर पैनी नजर रखे हुए हैं, जिनकी दीवाली के समय भारी मांग होती है।' एक बयान में कहा गया है, 'दिल्ली सरकार ने छह टीमों को निरीक्षण का आदेश दिया था। नकली खोए की बिक्री पर लगाम लगाने के लिये छापेमारी की जा रही है।' बयान के अनुसार खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मोरी गेट इलाके में छापेमारी कर 3200 किलो खोया जब्त किया और उसे नष्ट कर दिया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment