उतरते समय बेकाबू हुई कार, तीन घायल
ग्वालियर। किला घूमने आए युवक जब लौट रहे थे, तो ढलान पर कार बेकाबू हो गई। कार अनियंत्रित होकर तेजी से नीचे की तरफ गिर रही थी, पर चालक ने समझदारी दिखाते हुए पुलिया की बाउंड्री की तरफ मोड़ दी। कार पुलिया से टकरा गई। कार में सवार चालक सहित 3 लोग घायल हुए हैं। थाना प्रभारी बहोड़ापुर पीएस यादव ने बताया कि कार में सवार 3 युवक बुधवार दोपहर किले से घूमकर वापस लौट रहे थे। अभी वह ढलान के बीचो ही पहुंचे थे कि कार अनियंत्रित हो गई और खाई में जाने लगी। सीधी ढलान पर चालक को गिरने से बचते हुए कार की स्टेयरिंग मोड़ दी, जिससे कार पुलिया से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। मामले का पता चलते ही पुलिस की एफआरवी 2 मौके पर पहुंचे और हादसे में घायल मुकेश सोनी, हरिओम शर्मा और भोले को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment