कोरोना संक्रमित भाजपा विधायक का निधन
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमित उत्तराखंड के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का निधन हो गया। वह दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे। उनका इसी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा था। गुरुवार तड़के उन्होंने अंतिम सांसे लीं।
सुरेंद्र सिंह जीना अल्मोड़ा जिले में सल्ट निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थे। उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। भाजपा विधायक के निधन पर इलाके में शोक की लहर है।
बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी धर्मा जीना (46) का हार्ट अटैक से निधन हुआ था। वह दिल्ली में रहती थीं और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया था। उस दिन विधायक दिल्ली से सल्ट आ रहे थे। वह रामनगर पहुंचे थे कि पत्नी की मौत की सूचना पर वह वापस दिल्ली लौट गए थे।
मिले थे कोरोना पॉजिटिव
पत्नी की मौत का शोक मना रहे विधायक को अचानक कोरोना के लक्षण नजर आए। इधर पत्नी की मौत के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया। उनकी जांच कराई गई थो वह कोरोना पॉजिटिव मिले। विधायक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
----








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment