तीन लोगों की मौत, पांच अन्य घायल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार की रात अर्टिगा कार के आगे चल रहे कैंटर से टकराने से उसमें बैठी एक महिला सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार दिल्ली से नेपाल जा रहे थे और यह हादसा उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में हुआ।
पुलिस ने बताया यह हादसा रात करीब साढ़े बारह बजे तब हुआ, जब गाड़ी बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के 137 किलोमीटर निशान से गुजर रही थी। उन्होंने बताया कि नोएडा की तरफ से आ रही अर्टिगा कार आगे चल रहे कैंटर में जा घुसी, जिससे अर्टिगा में सवार नेपाल के सोमाली बड़ा निवासी पवन कुमारी पांडेय उर्फ लक्ष्मी (27 वर्ष) व दो अन्य पुरुषों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आजमगढ़ निवासी कार चालक प्रवेश, ममता, प्रकाश, गोविंद, और यम बहादुर सहित करीब आधा दर्जन लोग हादसे में घायल हुए हैं। प्रभारी निरीक्षक एस तोमर ने बताया, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना में मारे गए तीन लोगों में से केवल एक महिला पवन कुमारी पाण्डेय की पहचान हो पाई है। उन्होंने बताया, ‘घायलों में ममता और प्रकाश नेपाल के सोमाली वड़ा निवासी हैं।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment