अयोध्या ने दर्ज कराया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि कुछ लोगों की कुत्सित सोच के कारण राम की अयोध्या के साथ सदियों तक बहुत अन्याय हुआ है। अब ऐसा नहीं होगा और अयोध्या को उसका गौरव मिलेगा। रामनगरी में आयोजित दिव्य दीपोत्सव में 6,06,569 दीये जलाकर अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। मुख्यमंत्री ने इस दीपोत्सव में श्री राम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक करने के बाद कहा कि जिस अयोध्या में दीपोत्सव मनाया जा रहा है, तीन वर्ष पहले तक कुछ लोगों को अयोध्या का नाम लेने से डर लगता था। अब अब सब बदल गया है, लोग अयोध्या आना चाहते हैं। इस बार हमने छह लाख से ज्यादा दीप अयोध्या में जलाए हैं, अब अगले साल 7.51 लाख दीपकों से अयोध्या रोशन होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, हम हर पुण्य स्थली को प्रतिष्ठापित करेंगे। श्रद्धालु हो या पर्यटक सभी की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कुछ वर्ष पूर्व तक सरकारें पंचकोसी, 14 कोसी और 84 कोसी जैसी यात्राओं पर रोक लगाती थीं, आज यहां सुविधाओं की बढ़ोतरी की जा रही है। यह हमारी अस्मिता से जुड़ा विषय है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और रणनीति से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का पांच सदी का संकल्प पूरा होते हुए दुनिया देख रही है। योगी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और रणनीति से दुनिया पांच सदी का वह संकल्प पूरा होते हुए देख रही है, जिसकी हमारी कई पीढिय़ों को प्रतीक्षा थी। मैं प्रधानमंत्री का उन पीढिय़ों की तरफ से भी आभार प्रकट करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने हाथों से राम मंदिर का शिलान्यास करके उस काम को आगे बढ़ाया है जिसका इंतजार आजादी के बाद से पूरे देश को था। इस बीच दिव्य दीपोत्सव में 6,06,569 दीये जलाकर अयोध्या ने गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉड्र्स के प्रतिनिधियों ने अयोध्या में दीपोत्सव को देखा। इस दौरान 6,06,569 मिट्टी के दीये जलाए गए। इस तरह अयोध्या ने ऐसे भव्य आयोजन के मामले में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया। बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह नया रिकॉर्ड कायम करने के लिए राम भक्तों तथा सभी अयोध्यावासियों को बधाई दी और कहा कि अगले साल यह रिकॉर्ड भी पीछे छूट जाएगा।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment