ब्रेकिंग न्यूज़

यशोभूमि में 17 सितंबर को ‘सेमीकॉन इंडिया 2026’ का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर 2026 को सुबह करीब 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि में SEMICON India 2026 का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे।

 तीन दिवसीय SEMICON India 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक ‘Silicon to Systems: Building the Ecosystem’ थीम के साथ किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स वैल्यू चेन से जुड़ी भारतीय और वैश्विक कंपनियां, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता, स्टार्टअप, शिक्षण संस्थान और छात्र हिस्सा लेंगे।
सम्मेलन में भारत में सहयोग, निवेश, इनोवेशन और प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही डिस्प्ले इंडस्ट्री में नए विकास, सहयोग और ज्वाइंट वेंचर को बढ़ावा देने के लिए छह Country Roundtables और महिलाओं के नेतृत्व से जुड़े एक फोरम समेत कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
SEMICON India 2026 में सेमीकंडक्टर क्षेत्र की पूरी वैल्यू चेन को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें सेमीकंडक्टर मटेरियल, उपकरण और चिप डिजाइन से लेकर फैब्रिकेशन, एडवांस्ड पैकेजिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिस्टम्स तक की पूरी प्रक्रिया दिखाई जाएगी।
कार्यक्रम में नया ‘Sand to Silicon to Systems’ Value Chain Experience भी होगा, जो सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विभिन्न चरणों की पूरी यात्रा को प्रदर्शित करेगा।
इस आयोजन में 600 से ज्यादा कंपनियां हिस्सा लेंगी और करीब 50,000 लोगों के आने की उम्मीद है। इसमें 52 देशों के प्रतिनिधि, 400 से ज्यादा एग्जीक्यूटिव और 150 से अधिक स्पीकर शामिल होंगे।
प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन के छह Country Pavilions होंगे। इसके अलावा 12 State booths, Startup Pavilion, Innovation Showcase, Student Hackathon और Workforce Development Pavilion भी आयोजित किए जाएंगे।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english