ब्रेकिंग न्यूज़

 उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड, हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 11 डिग्री तक गया

नई दिल्ली। आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड के और बढऩे की संभावना के बीच सोमवार को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर पारा शून्य के नीचे चला गया जबकि अन्य उत्तरी राज्यों में काफी सर्दी रही। ठंडी हवा की चपेट में आयी दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि रविवार को यह 11.5 डिग्री था। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस महीने में अब तक सबसे कम है। मौसम विज्ञान विभाग ने बुलेटिन में कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है। उत्तर भारत का बड़ा हिस्सा पहले ही कोहरे से गुजर रहा है।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अगले दो-तीन दिनों के दौरान मध्य एवं पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन उसके बाद उसमें चार डिग्री सेल्सियस गिरावट होगी। विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में सोमवार को भी ठंड की स्थिति बनी रही। जम्मू कश्मीर में कश्मीर घाटी में ज्यादातर स्थानों पर रात का तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग जम्मू कश्मीर का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा शून्य से नौ डिग्री नीचे चला गया। जम्मू में सोमवार को इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 9.8 डिग्री कम है। कश्मीर के कुपवाड़ा में पारा शून्य से नीचे 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकरनाग में रात का तापमान शून्य से नीचे 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा। श्रीनगर में पारा शून्य से नीचे 1.4 डिग्री तक लुढक गया। इस बीच, हिमाचल प्रदेश के केलांग, कल्पा और मनाली में तापमान शून्य से नीचे रहा। जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का केलांग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। किन्नौर के कल्पा और कुल्लू के मनानी में पारा क्रमश: शून्य से नीचे 3.7 और 1.7 डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। उत्तर प्रदेश में मौसम हिस्सा शुष्क रहा तथा कुछ स्थानों पर दिन ठंडा रहा एवं कोहरा छाया रहा।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english