छेड़छाड़ से तंग आकर युवती ने दी जान!
शाहजहांपुर (उप्र)। शाहजहांपुर जिले में छेड़छाड़ से तंग आकर एक युवती ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने मंगलवार को बताया कि थाना कांठ के एक गांव में रहने वाली 18 वर्षीय युवती को सोमवार शाम गांव में ही रहने वाले युवक आरोपी वागेस कुमार ने जबरन पकड़ लिया जिसके चंगुल से किसी तरह युवती छूटकर घर आई। उन्होंने बताया कि इसके बाद युवती के परिजन जब आरोपी के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो वहां पर मौजूद आरोपी विपिन, जगपाल तथा कल्लू ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने बताया कि इससे परेशान युवती ने रात को घर के कमरे में लगे कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि आरोपी घटना के बाद से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। (सांकेतिक फोटो)

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment