देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर 95.21 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड से ठीक होने की दर 95.21 प्रतिशत हो गई है। कल 33 हजार से अधिक संक्रमित व्यक्ति ठीक हुए। इन्हें मिलाकर अब तक 94 लाख 56 हजार से अधिक व्यक्ति इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 26 हजार 382 नए मामलों का पता चला।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि कल 387 मौतों के साथ, इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1 लाख 44 हजार से अधिक हो गई है। देश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक है।
---








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment