ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत
मुजफ्फरनगर। उत्तरप्रदेश के शामली जिले में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर तेज गति से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बुधवार को इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात कैराना थाना अंतर्गत पंजीत गांव के पास ट्रक की चपेट में आकर वसीम (24), अकरम (40) और शाहरूख (20) की मौत हो गयी। सर्किल ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों लोग काम के बाद एक फैक्टरी से लौट रहे थे । कुमार ने बताया कि मामले में ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment