ब्रेकिंग न्यूज़

 इसरो ने संचार उपग्रह सीएमएस-01 का  सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने भारत के नए संचार उपग्रह सी.एम.एस.-01 को आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया है। गुरुवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र में पी एस एल वी सी-50 यान से इसका सफलतापूर्वक प्रक्षेपण 3.41 मिनट पर किया गया। यह अभियान केवल 21 मिनट में ही पूरा हो गया।
 इसरो के अध्यक्ष डॉ. के. सिवन ने इसके लिए अभियान दल को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उपग्रह विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बाद 21 दिसम्बर को अंतिम कक्षा में स्थापित किया जाएगा। योजना के अनुसार यह उपग्रह विस्तारित सी-बैण्ड के लिए अपनी सेवाएं देता रहेगा।
 डॉ. सिवन ने कहा कि इसरो आने वाले दिनों में भी अंतरिक्ष संबंधी खोज के लिए उपग्रह का  प्रक्षेपण करता रहेगा। इन उपग्रहों में पीएसएलवी-सी 51 और लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान एसएसएलवी शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चंद्रयान-3, गगनयान और अदित्य एल-1 जैसे प्रतिष्ठित मिशनों की तैयारी भी चल रही है।
---

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english