ग्राम प्रधान के पति की गोली मारकर हत्या
मऊ (उप्र)। जिले के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के बदुवागोदम ग्राम सभा में शुक्रवार को गांव की प्रधान पति की पुरानी रंजिश को लेकर गोली मार कर हत्या कर दी गयी।
पुलिस ने बताया कि बदुवागोदम गांव की प्रधान हेमवंती देवी के पति शैलेन्द्र यादव का गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह शैलेन्द्र यादव गांव में समुदायिक शौचालय का निर्माण करा रहे थे और उसी समय गांव के रहने वाले आरोपी बंटी सिंह, सत्यम सिंह व शिवा सिंह प्रधान के पति को गोली मार कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि शैलेन्द्र यादव को तीन गोलियां लगी थीं और इलाज के लिए उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक सुशील धुले ने बताया कि सरायलखंसी थाना के बदुवागोदम की महिला ग्राम प्रधान के पति को गांव में ही तीन लोगों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने गोली मारी है उसमें से दो लोग गांव के रहने वाले हैं जिनसे उनकी पुरानी रंजिश थी जबकि एक व्यक्ति बाहर का है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सभी लोगों के नाम पता है, पुलिस टीमें बना दी गयी हैं और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला प्रधान के पति शैलेन्द्र के खिलाफ थाने में 10 मामले दर्ज हैं जिनमें से दो हत्या के मामले भी हैं जिसमें वह जेल भी जा चुका है। (प्रतीकात्मक फोटो)








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment