टैंपो से टकराया सांड, चालक की मौत
सांड की भी मौके पर ही मौत
कैथल। पूंडरी के पास टैंपो के सामने सांड आने से हुए हादसे में टैंपो चालक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार शाम को पूंडरी में ढांड रोड पर हुआ। आशंका जताई जा रही है कि टैंपो के सामने रात के अंधेरे में सांड आ गया, सामने से किसी वाहन की तेज लाइट आंखों में लगने से टैंपो चालक को नजर नहीं आया और हादसा हो गया। हादसे में सांड की भी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पूंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चालक को बेसुध हालत में टैंपो से बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पूंडरी से ढांड की तरफ जा रहे टैंपो चालक के सामने रात के अंधेरे में अचानक सांड आ गया। टक्कर लगने से टैंपो खदानों में उतर गया और हादसे में सांड व टैंपो चालक दोनों की मौत हो गई।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment