ब्रेकिंग न्यूज़

  पूरे उत्तर भारत में पारा लुढ़का, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस रहा

नई दिल्ली।  पूरे उत्तर भारत में जारी शीत लहर के चलते शनिवार को भी अधिकतर भागों में ठंड का प्रकोप बरकरार रहा। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसी तरह, श्रीनगर में भी इस मौसम का सबसे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 12.1 डिग्री सेल्सियस पर चला गया। पंजाब और हरियाणा में भी शीतलहर तेज हुई और आदमपुर में पारा शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़क गया जोकि दोनों राज्यों में सबसे कम दर्ज किया गया।
 उधर, राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और माउंट आबू में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम व चुरू में शून्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसी तरह, उत्तर प्रदेश के सुदूर क्षेत्रों में भी कड़ाके की सर्दी का सितम जारी रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश में भी शीत लहर का प्रकोप जारी है। इसके मुताबिक, पंजाब, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, मेघालय और त्रिपुरा में कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहा। इससे पहले आईएमडी ने कहा कि उत्तर भारत में अगले सप्ताह भी रात का तापमान सामान्य से कम बना रहेगा। उन्होंने 17-24 दिसंबर और 24-30 दिसंबर के पूर्वानुमान को लेकर कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य एवं पूर्वी भारत के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रह सकता है। आईएमडी की ओर से बताया गया कि बर्फ से ढंके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शीत लहर का प्रकोप जारी है। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 3.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
-

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english