सर्विस रिवाल्वर से सब इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली!
गोली की आवाज सुनकर अन्य जवान पहुंचे
औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद के अंबा थाना क्षेत्र में तैनात सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने कथित रूप से थाने में ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। थाने में मौजूद पुलिस के जवान जब तक उनके पास पहुंचे, वे दम तोड़ चुके थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह सासाराम के रहने वाले थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया गया। इस घटना से अफरातफरी मच गई। पुलिस अभी घटना के कारणों के बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment