रिश्तेदारों ने बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की!
बदायूं। यूपी में बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली इलाके में अपने ही रिश्तेदारों पर अपने ही बुजर्ग की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगा है।
पुलिस के मुताबिक बुजुर्ग के आरोपी भाई और आरोपी भतीजे उसके द्वारा खेत मे सिंचाई के लिए बनवाये जा रहे ट्यूबेल का काम रोकना चाहते थे। इसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि अपनों ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बिसौली कोतवाली इलाके के गांव सिद्धपुर में ऋषिपाल (68) शुक्रवार रात खेत मे सिंचाई के लिए ट्यूबेल बनवा रहा था, जिसका सामान ट्रैक्टर से ले जाया जा रहा था, इसी बात पर उसके आरोपी भतीजे और आरोपी भाई उससे मेड़ टूट जाने की बात कहते हुए झगडऩे लगे। उन्होंने बताया कि लोगों ने पहले तो मामला शांत करा दिया लेकिन बाद में खेत पर पहुंचे बजुर्ग के आरोपी भतीजे और आरोपी भाई ने उसकी लाठी-डंडों से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि शुक्रवार रात को लाठी-डंडों से उसके आरोपी भतीजे और आरोपी भाइयों ने पीटा। इनके बीच ट्रैक्टर निकालने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि सिर में चोट लगने की वजह से ऋषिपाल की मृत्यु हो गई, इस संबंध में मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment