ब्रेकिंग न्यूज़

लापता बच्चे का शव खेत से मिला


सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में देवबंद थाना के अन्तर्गत ग्राम भायला से 15 दिसंबर को लापता हुए 13 वर्षीय लड़के का शव एक खेत से बरामद हुआ है। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) अतुल शर्मा ने बताया कि भायला निवासी प्रमोद कुमार का 13 वर्षीय पुत्र कार्तिक 15 दिसंबर को घर के बाहर से खेलते हुए अचानक लापता हो गया था। उन्होंने बताया कि परिजनो ने रातभर उसकी तलाश की और पता नहीं चलने पर 16 दिसंबर को पुलिस को इसकी सूचना की। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कार्तिक के घर के पास स्थित एक खेत पर किसान सिंचाई करने गया तो उसने वहां शव देखा और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे की शिनाख्त प्रमोद के पुत्र कार्तिक के रूप में की। शर्मा ने बताया कि लड़के का शव अर्धनग्न हालत में मिला है और पहचान मिटाने के लिये उसे बुरी तरह से कुचला गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english