दिल्ली शीतलहर की चपेट में, न्यूनतम पारा 3.4 डिग्री दर्ज
नयी दिल्ली। दिल्ली शीत लहर की चपेट में है और रविवार को न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह अब तक सबसे सर्द सुबह रही। सफदरजंग वेधशाला में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे रहते हुए 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम पारा 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य तापमान है। विभाग ने बताया कि लोधी रोड पर पारा 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण शहर में ठंड का प्रकोप बरकरार है। शुक्रवार को जाफरपुर मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर में बृहस्पतिवार को बेहद ठंडा दिन दर्ज किया गया था जब अधिकतम तापमान गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था जो कि सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम था और इस मौसम का सबसे कम तापमान था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और शनिवार को यह 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment