ब्रेकिंग न्यूज़

कंटेनर से टकराई कार, पांच लोग जिंदा जले

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की सुबह भीषण हादसा हो गया। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक कार कंटेनर से टकरा गई। इससे कार में आग लग गई। हादसे में कार सवार पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। टक्कर के बाद कंटेनर में भी आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार में सवार परिवार लखनऊ का रहने वाला था।
पुलिस के अनुसार हादसा थाना खंदौली क्षेत्र में तड़के तकरीबन 4.30 बजे हुआ। कार आगरा से नोएडा की ओर जा रही था। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक आगे चल रहे कंटेनर से कार टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। एक्सप्रेसवे के बूथ के कर्मचारी ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर भाग चुका था।
सूचना पाकर दमकल की गाड़ी भी घटनास्थल पर पहुंच गई। किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक कार में सभी सवार लोगों की मौत हो चुकी थी। बताया गया है कि कंटेनर चालक ने कंटेनर को अचानक मोड़ दिया था। पीछे से आ रही कार तेज रफ्तार में थी। इससे कार अनियंत्रित होकर कंटेनर के डीजल टैंक से टकराई गई थी। हादसे के बाद कार सेंट्रल लॉक हो जाने के कारण उसमें सवार लोग दरवाजा नहीं खोल पाए। कार में सवार लोगों को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। आग लगते कार आग का गोला बन गई, वहां मौजूद लोग भी उन्हें बचाने में बेबस थे।  हादसे में मरने वाले लोगों की पहचान हो गई है। कार में लखनऊ का परिवार सवार था। इनमें मुरली मनोहर, उनकी पत्नी, चचेरी बहन, सास और ड्राइवर हैं। ड्राइवर उनन्नाव का है।
इनकी हुई मौत
- मुरली मनोहर सरोज 35 वर्ष पुत्र स्वर्गीय राम फल निवासी तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कानोरा थाना आलमगंज, लखनऊ
- सीमा देवी पत्नी मुरली मनोहर सरोज उम्र करीब 32 वर्ष
- मंजू देवी चचेरी बहन मृतक मुरली पुत्री रामबरन निवासी बिशन दास पुर थाना गौरीगंज अमेठी
- सिरताज 58 वर्ष पत्नी कमल किशोर निवासी तकिया प्रेमवती नगर गढ़ी कनौरा थाना आलमबाग लखनऊ
- चालक संदीप पुत्र राजकुमार निवासी हाल पता- इलमास बाग अमर सिंह टिंबर स्टोर लखनऊ मूल निवासी गांव मिर्जापुर थाना औरास उन्नाव

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english