देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले 2 लाख 92 हजार हुए
-स्वस्थ होने की दर बढ़ कर 95.65 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 95.65 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीस हजार से ज्यादा कोविड रोगी ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि ठीक होने वालों का आंकडा 96 लाख 36 हजार से अधिक हो गया है। देश में कुल सक्रिय मामले 2.90 प्रतिशत है। वर्तमान में देश में संक्रमण के दो लाख 92 हजार सक्रिय मामले हैं।
पिछले 24 घंटों में 19 हजार 556 नये मामलों की पुष्टि हुई। मंत्रालय ने बताया है कि टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति अपनाने से स्वस्थ होने की दर बढ़ी है और मृत्यु दर में कमी हुई है। वर्तमान में मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 301 रोगियों की इस संक्रमण से मौत होने से मरने वालों की संख्या एक लाख 46 हजार 111 हो गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के अनुसार पिछले 24 घंटों में 10 लाख 72 हजार से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की गई। अब तक 16 करोड 31 लाख नमूनों की जांच की जा चुकी है।

.jpg)






.jpg)
.jpg)
Leave A Comment