गैस रिसाव से 2 अफसरों की मौत, 2 दर्जन बीमार
प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज में इफ्को के प्लांट में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ है। यूरिया बनाने वाले प्लांट में देर रात हुए अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप मच गया। इस हादसे में दो अफसरों की मौत हो गई है। गैस रिसाव की चपेट में आकर दो दर्जन कर्मचारी बीमार हो गए हैं। इन सभी को अस्पाल में भर्ती कराया गया है। बीमार कर्मचारियों में कई की हालत नाजुक बताई जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह प्लांट प्रयागराज से करीब 30 किलोमीटर दूर गोरखपुर-जौनपुर मार्ग पर है। यह फूलपुर में इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफ्को) की यूरिया यूनिट है। यहां अमोनिया और यूरिया प्रोडक्शन की दो-दो यूनिट हैं। मंगलवार रात शिफ्ट में करीब 100 कर्मचारी थे। रात केपी-1 यूनिट में गैस लीक हुई। कर्मचारी बाहर भागे। ज्यादातर लोग बच गए, लेकिन 17 गैस की चपेट में आ गए। कई कर्मचारी यूनिट में ही बेहोश हो गए। सूचना पर अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। गैस की चपेट में आए कर्मचारियों को हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। असिस्टेंट मैनेजर यूरिया बीपी सिंह व डिप्टी मैनेजर ऑफसाइट अभय नंदन कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment