दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने गन प्वाइंट पर ग्राहक सेवा केंद्र में घुसकर लूटे 9.70 लाख
पानीपत। तहसील कैंप क्षेत्र के भावना चौक स्थित ग्राहक सेवा केंद्र (मिनी बैंक) के संचालक से बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 9.70 लाख रुपए लूट लिये। बदमाशों ने मंगलवार को वारदात को अंजाम दिया। करीब दो मिनट में लूटपाट करके बदमाश हरिसिंह चौक की तरफ भाग निकले। केंद्र संचालक ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं आए। जिस बैग में बदमाश रकम लूटकर ले गए थे वो बैग दलबीर नगर में खाली मिला है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीआईए और सिटी थाना पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तहसील कैंप के दुष्यंत नगर निवासी महेश बजाज का भावना चौक पर एक ही दुकान में कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राहक सेवा केंद्र और एटीएम है। महेश बजाज ने मंगलवार सुबह केंद्र खोला। यहां तीन युवक केंद्र में घुसे। पहले युवक ने हेलमेट पहना था और बाकी दोनों ने मास्क से मुंह ढका हुआ था। हेलमेट पहने आरोपी ने घुसते ही पिस्तौल निकाल ली।
बाकी दोनों आरोपियों ने भी उसपर पिस्तौल तानकर रुपयों के बारे में पूछा। दो बदमाश काउंटर की दराज खंगालने लगे। काउंटर के पास ही 9.70 लाख रुपयों से भरा बैग रखा था। आरोपियों ने उसे उठाकर अपने बैग में डाल लिया और करीब 2 मिनट में लाखों की लूट कर ली। आरोपी का एक साथी आरोपी केंद्र के पीछे वाली गली में बाइक पर खड़ा था। दो बाइकों पर सवार होकर चारों बदमाश भाग निकले। मामले की जानकारी होने पर पुलिस टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment