ब्रेकिंग न्यूज़

 79,675 करोड़ रूपये के धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ सरकारी खरीद

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कहा है कि वर्तमान खरीफ विपणन मौसम में  धान की खेती करने वाले 50 लाख 77 हजार किसानों को फायदा हुआ है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के साथ कुल 79 हजार 675 करोड़ रूपये का धान खरीदा है।
कृषि मंत्रालय ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, उत्तराखंड, तमिलनाडु, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार से लगभग 422 लाख टन धान खरीदा जा चुका है। 30 नवम्बर को राज्य में खरीद सीजऩ की समाप्त होने तक, कुल खरीद में पंजाब से 202 लाख टन से भी ज्यादा धान खरीदा गया है।
मंत्रालय ने बताया कि खरीफ विपणन सीजन 2020 के लिए तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान और आंध्र प्रदेश राज्यों से मूल्य समर्थन योजना के तहत 51 लाख टन दलहन और तिलहन की खरीद के लिए मंजूरी दी गई थी।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english