प्रधानमंत्री कल 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि के 18 हज़ार करोड़ रुपए अंतरित करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत वित्तीय लाभ की अगली किस्त वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए जारी करेंगे। नौ करोड़ से अधिक लाभार्थी किसान परिवारों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी।
प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के दौरान छह राज्यों के किसानों से संवाद भी करेंगे। ये किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और किसानों के कल्याण के लिए सरकार द्वारा की गई अन्य पहल के बारे में अपने अनुभव बताएंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रति वर्ष लाभार्थी किसानों को छह-छह हजार रुपये, दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि सीधे लाभार्थियों के खाते में अंतरित की जाती है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment