बाइक सवार युवकों के अचानक सामने आई नीलगाय, हादसे में दोनों की मौत
खेतों में काम करके लौट रहे थे
हांसी। हरियाणा के हिसार जिले में हांसी में गांव गढ़ी निवासी दो युवक खेतों में काम करके घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में उन्हें मौत मिल गई। हादसा नीलगाय के अचानक सामने आ जाने से हुआ। नीलगाय के सामने आने से संतुलन बिगड़ा और बाइक हादसाग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए थे। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया और उनके परिजनों को भी खबर दी। अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय नवीन व 22 वर्षीय प्रदीप के रूप में हुई है। दोनों एक दूसरे के पड़ोसी हैं। परिजनों ने बताया कि दोनों अकसर साथ-साथ खेत में काम करने जाते थे। शु्क्रवार को भी गए, लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। बाइक नवीन चला रहा था। नवीन के पिता की कुछ समय पहले ही मौत हुई थी और अब वह भी चला गया। पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गया है। प्रदीप अविवाहित था। राहगीरों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। अब पुलिस मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई करने में जुटी है।
--








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment