प्रधानमंत्री कल मन की बात करेंगे
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी कल सवेरे 11 बजे आकाशवाणी से मन की बात कार्यक्रम में देश और विदेश में लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक कार्यक्रम का 72वां संस्करण होगा।
यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क और आकशवाणी समाचार की वेबसाइट www.newsonair.com और newsonair मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा। इसका आकाशवाणी, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय तथा सूचना और प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी लाइव प्रसारण किया जाएगा।
आकाशवाणी से हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद इस कार्यक्रम का क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा। क्षेत्रीय भाषाओं में इस कार्यक्रम का पुन: प्रसारण रात आठ बजे किया जाएगा।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment