पत्नी और चार बच्चों की हत्या कर युवक ने लगा ली फांसी!
उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर जिले के खेरवाड़ा उपखंड के रोबिया फलां गांव में एक युवक ने कथित रूप से पहले अपनी पत्नी और चार बच्चों की हत्या की और बाद में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब लगा, जब गांव के लोगों ने एक पेड़ से युवक का शव लटके देखा। वह उसके घर जाकर इस घटना की जानकारी देने पहुंचा तो वहां मकान के बाहर ताला लगा था, लेकिन घर के बाहर बहे रक्त के सूखने के निशान दिख रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया तो मंजर दिल दहलाने वाला था। घर के अंदर फांसी लगाने वाले युवक की पत्नी तथा चार मासूम बच्चों के रक्तरंजित शव पड़े थे। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला काटकर की गई थी।
पुलिस ने युवक की पहचान रणजीत मीणा (30) पुत्र जगदीश मीणा के रूप में की। जिनकी हत्या की गई उनमें रणजीत की पत्नी कोकिला, उसके चार बच्चों में जसोदा (06), लोकेश (05), गंजी (04) तथा एक वर्षीया गुड्डी शामिल थी। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया गया कि कोकिला और उसके बच्चों की हत्या गुरुवार रात कर दी गई। फर्श पर बहा खून सूख चुका था। हालांकि मौके पर एफएसएल टीम बुलाई और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस अधीक्षक कैलाश विश्नोई तथा अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सही पता चल पाएगा कि उनकी हत्या किस समय की गई। लोगों ने बताया कि रणजीत की नौकरी चली गई थी। तभी से पूरा परिवार आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा था। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment