शिमला में बर्फबारी शुरू, पर्यटकों के चेहरे खिले
शिमला। शिमला के नारकंडा इलाके में आज सुबह भारी बर्फबारी हुई है। वहीं रविवार को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए जो क्रिसमस और नववर्ष मनाने के लिए बड़ी संख्या में यहां आये हैं। हल्की बर्फबारी रात करीब सवा नौ बजे मॉल रोड, जाखू, छोटा शिमला और शहर के अन्य हिस्सों में शुरू हुई। मौसम विभाग ने आज भी हिमाचल प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
केलोंग, कल्पा और मनाली सहित राज्य में कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम केंद्र, शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।








.jpg)
.jpg)
Leave A Comment