देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख से अधिक हुई
-कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली। देश में कोविड से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 95.83 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 21 हजार से अधिक रोगी ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 97 लाख 82 हजार से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। इस समय लगभग दो लाख 77 हजार लोगों का उपचार हो रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान बीस हजार से अधिक नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ दो लाख से अधिक हो गई है।
मंत्रालय ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटों में दो सौ 79 रोगी कोविड से मौत का शिकार हुए हैं। देशभर में एक लाख 47 हजार छह सौ से अधिक रोगियों ने महामारी से अपनी जान गंवाई है। इस समय मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया है कि अब तक देश भर में लगभग 16 करोड़ 88 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान 7 लाख 15 हजार से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment