अलाव ताप रहे युवक को बस ने कुचला
ग्वालियर। ड्यूटी पर जा रहा युवक सर्दी लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव तापने बैठ गया। इसी बीच बस ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब पचास फीट घसीटता चला गया और एक खंबे की चपेट में आ गया। घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र स्थित सेंट बियानी स्कूल के सामने की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
ग्वालियर थाना क्षेत्र के लधेड़ी कटरा मोहल्ला निवासी अनिल प्रजापति पुत्र मुन्नालाल प्रजापति प्रायवेट जॉब करता है। मंगलवार की सुबह छह बजे वह अपनी बाइक से जॉब पर जाने के लिए निकला। अभी वह पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के सेंट बियानी स्कूल के सामने पहुंचा तो सर्दी ज्यादा लगने पर सड़क किनारे जल रहे अलाव पर तापने के लिए बैठ गया। इसी बीच बस ने रॉग साइड आकर अलाव ताप रहे अनिल और उसकी बाइक को चपेट में लेकर घसीटती चली गई। करीब पचास फीट घसीटने के बाद बस खंबे से टकराकर गड्ढे में गिर गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत का पता चलते ही पुलिस ने उसके शव को पीएम हाउस भेज कर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment