कम्प्यूटर ऑपरेटर महिला की आत्महत्या के मामले में 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जींद (हरियाणा)। हरियाणा के जींद जिले के उचाना नगर स्थित एसडीएम कार्यालय में कम्प्यूटर ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत 35 वर्षीय एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी। पुलिस ने बताया कि महिला ने एक सुसाइड नोट और एक ऑडियो क्लिप छोड़ी है जिसमें उसने कुछ कर्मचारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी वजह से उसे यह कदम उठाना पड़ा है।
उचाना पुलिस थाने के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला के परिवार की शिकायत और मृतक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर 12 लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। उचाना पुलिस थाने प्रभारी रवींद्र धनखड़ ने कहा कि महिला एसडीएम कार्यालय में अनुबंध के आधार पर कार्यरत थी। धनखड़ ने कहा कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को शुक्रवार तड़के महिला की बेटी का फोन आया जिसने कहा कि उसकी मां ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। उन्होंने कहा, ''जब हम वहां पहुंचे तो महिला की मृत्यु हो चुकी थी। घटना के समय, उसका 10 साल का बेटा और 15 साल की लड़की घर पर थे, जबकि उसका पति, जो सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है, ड्यूटी पर था।'' उन्होंने कहा, ''मौके से, हमने एक सुसाइड नोट और पास में रखे एक मोबाइल फोन से एक वॉयस रिकॉर्डिंग बरामद की।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment