साले की सगाई से लौट रहे दो साढ़ू को वाहन ने मारी टक्कर, नहर में डूबने से दोनों की मौत
पानीपत। जाटल गांव में साले की सगाई की खुशियों को एक हादसे ने गम में बदल दिया। साले की सगाई के बाद बाइक से काबड़ी रोड लौट रहे सगे साढ़ूओं को जाटल पुल पर अधिक कोहरा होने के कारण अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों दिल्ली पेरलल नहर में जा गिरे। इससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने नहर में दोनों का शव निकाला। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार काबड़ी रोड स्थित अर्जुन नगर के किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा 29 वर्षीय विशाल गुरुवार को अपने साले सागर की सगाई में शामिल होने जाटल आया था। सगाई के बाद गुरुवार रात करीब 12:30 बजे वह सोनीपत के वेस्ट राम नगर निवासी अपने साढ़ू 35 वर्षीय सुरेश के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। जब वह समारोह स्थल से कुछ ही दूर जाटल पुल पर पहुंचे तो पीछे से एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। किताब सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल एक फैक्टी में काम करता था। विशाल को दो बेटे और एक बेटी है। वहीं, सोनीपत का सुरेश भी मजदूरी करता था। सुरेश की दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी की शादी हो चुकी थी। बुआ के बेटे सागर की शादी में चचेरी बहनें सुदेश और रेनू का सुहाग उजड़ गया। सुदेश का पति सुरेश व रेनू का पति विशाल, सगाई के चलते घर में अधिक मेहमान होने के कारण विशाल के साथ उसके काबड़ी रोड स्थित घर सोने के लिए आ रहे थे। रास्ते में मौत ने उन्हें नहर में खींच लिया। दो साढ़ूओं की मौत के बाद घरों में मातम छाया हुआ है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment