ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर भारत में हल्की बारिश, बर्फबारी दर्ज की गई

 -केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

नई दिल्ली। उत्तर भारत में जारी शीतलहर के बीच शनिवार को अधिकतर भागों में हल्की बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई। वहीं, हिमाचल प्रदेश के केलांग में तापमान शून्य से नीचे 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के हिस्सों में शनिवार सुबह हल्की बारिश हुई जबकि बादल छाये रहने के चलते न्यूनतम तापमान बढ़कर सात डिग्री सेल्सियस हो गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी। 
राजधानी दिल्ली के सफदरजंग में ''मध्यम'' स्तर के कोहरे के चलते दृश्यता घटकर 201 मीटर रह गई। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ''हमारे पूर्वानुमान के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत पर शुरू हो गया है। पालम में 0.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। रिज, आयानगर और लोधी रोड में बूंदाबांदी हुई है।'' पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान बढ़कर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। इस बीच, मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को भारी बर्फबारी को लेकर मौसम का ''येलो अलर्ट'' जारी किया है। शिमला के मौसम केद्र ने तीन से पांच जनवरी और आठ जनवरी को राज्य के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश एवं बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही मौसम केंद्र ने पांच जनवरी के लिए मध्यम एवं ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी को लेकर ''येलो'' मौसम चेतावनी जारी की है जबकि तीन से पांच जनवरी के बीच मैदानी एवं निचले पर्वतीय क्षेत्रों में आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि मौसम की ''गंभीरता'' के अनुसार रंगों के जरिए चेतावनी जारी की जाती है, जिनमें ''येलो'' सबसे कम खतरनाक की श्रेणी में आती है। शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा कि प्रदेश के ऊंचे इलाकों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है जबकि कुछ भागों में हल्की बारिश भी हुई। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में अधिकमत तापमान में छह से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। सिंह ने बताया कि मनाली, कुफरी और डल्होजी में अधिकतम तापमान क्रमश: 1.4, 2.6 और 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english