ब्रेकिंग न्यूज़

  मृत कौवों में वायरस की पुष्टि के बाद  बर्ड फ्लू का अलर्ट

-राजस्थान में बर्ड फ्लू से मरने वाले कौओं की संख्य 252 हुई
नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ जिले में मृत कौवों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद अलर्ट घोषित किया गया है। पशुपालन विभाग ने राज्य स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है और प्रभावी निगरानी के लिये जिले में अपने दल भेजे हैं। रविवार तो जयपुर के प्रसिद्ध जल महल में सात कौए मृत पाए गये। इसके बाद राज्य में बर्ड फ्लू से मरने वाले कौओं की संख्या बढ़कर 252 हो गई है।
 पशुपालन विभाग के मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा ने बताया कि कौओं की मृत्यु बर्ड फ्लू के कारण हुई है और कोटा और जोधपुर मंडल सर्वाधिक प्रभावित है। उन्होंने कहा कि यह वायरस खतरनाक है और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। सभी अधिकारियों और मुर्गी पालन व्यवसाय से जुड़े लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। सांभर झील और कैला देवी पक्षी अभयारण्य जैसे स्थलों में प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की गई है।
 श्री मीणा ने कहा है कि झालावाड़ में 25 दिसंबर को कौए मृत पाए गये थे। इनके नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजे गये और इनमें बर्ड फ्लू वायरस की पुष्टि हुई। अभी तक झालावाड़ में 100, बारन में 72, कोटा में 47, पाली में 19, जोधपुर और जयपुर में सात-सात कौए मृत पाए गये हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english