चरित्र पर शक में 20 साल छोटी पत्नी को गला दबाकर मार डाला
राई। अकबरपुर बारोटा गांव में आरोपी पति ने चरित्र के शक में उम्र में अपने से 20 साल छोटी पत्नी कर रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। कुंडली थाना पुलिस ने मृतका के मामा की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अकबरपुर बारोटा पुलिस चौकी के इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि उनके पास सोमवार शाम तीन बजे सरपंच सीता देवी के पति रमेश प्रधान की कॉल आया और सूचना दी कि गांव में आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव की पहचान पहचान बैंयापुर निवासी रंजना देवी पत्नी सतीश के रूप में हुई। जांच में सामने आया आरोपी सतीश कुमार 6 महीने से पत्नी रंजना देवी व 4 साल के बेटे मयंक के साथ अकबरपुर बारोटा निवासी जयपाल दहिया के क्वार्टर में किराए पर रह रहा था। रंजना की उम्र 25 साल थी।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी सतीश रंजना के चरित्र पर शक करता था और उसने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी सतीश हत्या कर फरार हो गया। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment