ब्रेकिंग न्यूज़

सास ने कालर पकड़कर दामाद को दिया धक्का, दीवार से टकराने के बाद मौत!

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सोमवार देर शाम को बेटी को थप्पड़ जडऩे से नाराज सास ने कथित रूप से दामाद का कालर पकड़कर इतनी जोर का धक्का दिया कि वो दीवार से जा भिड़ा। उसके सिर में गंभीर चोटें आई, और वो वहां से हटकर दूसरे कमरे में जा लेटा और इसी अवस्था में उसकी मौत हो गई। आज सुबह बिस्तर पर उसका शव पाया गया। पुलिस ने आरोपी सास को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार ये घटना रायबरेली जिले के बछरावा थाना क्षेत्र के पासी टूसी गांव की है। गांव निवासिनी आरोपी धन्नों की पुत्री सरिता और दामाद अजय उसी के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार अक्सर बेटी-दामाद में नोक झोक और झगड़ा होता रहता था। बीती रात भी बेटी-दामाद में झगड़ा हुआ, इस बात को लेकर कि अजय बाहर से देर में घर लौटा। पत्नी ने उससे देर में लौटने की वजह पूछी तो इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। नौबत यहां तक आ गई कि अजय ने पत्नी को एक थप्पड़ जड़ दिया।
पुलिस के अनुसार दामाद का बेटी को थप्पड़ जडऩा था कि आरोपी सास धन्नों आग बबूला हो गई। उसने आव देखा ना ताव दामाद की कालर पकड़ी और धक्का दे दिया। धक्का लगते ही अजय सीधे दीवार से जा लगा और उसके सिर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद सब अलग-अलग हो गए। अजय दूसरे कमरे में जा लेटा। लेकिन जब रोज की तरह आज अजय समय पर नहीं उठा तो परिवार वाले कमरे में गए, तो वो बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सिर में गंभीर चोट आने से अजय की जान चली गई। करीब 6 साल पहले अजय की शादी हुई थी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं।
बछरावां एसओ ने जानकारी दी कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थल निरीक्षण के बाद साक्ष्य संकलित करके शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपित सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english