पत्नी मायके जाने की जिद करती थी, गला दबाकर की हत्या !
-पहली पत्नी छोड़कर चली गई थी, इसलिए दूसरी के भी छोड़ जाने का डर सता रहा था
सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली थाना के गांव अकबरपुर बारोटा में एक महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान अकबरपुर बारोटा निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बयान दिया है कि उसे पत्नी के छोड़कर चले जाने का भय था। वह अकसर मायके जाने की जिद करती थी, इससे वह तंग आ चुका था। इसलिए उसने पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह फैक्ट्री में काम करता था। वह पत्नी रंजना (30) और 4 साल के बेटे मयंक के साथ किराए के मकान में रहने लगा था। उसकी पहली पत्नी छोड़कल चली गई थी। इसके बाद उसने रंजना से दूसरी शादी की थी। उसकी और रंजना की उम्र में करीब 15 साल का अंतर था। रंजना अकसर मायके जाने की जिद करती थी। जिसके चलते उसे डर था कि वह भी पहली पत्नी की तरह उसे छोड़कर चली जाएगी।
आरोपी ने बताया कि वह फिर मायके जाने की जिद कर रही थी। इसके कारण दोनों में कहासुनी हुई और उसने गला दबाकर उसे मार डाला। पुलिस ने मृतका के मामा दिल्ली के अलीपुर निवासी लेखराज के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कार्रवाई करते हुए बारोटा चौकी प्रभारी संदीप कुमार की टीम ने आरोपी सतीश को गिरफ्तार कर लिया है। (प्रतीकात्मक फोटो)


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment