देशव्यापी कोविड टीकाकरण का अभ्यास शुक्रवार को होगा
नई दिल्ली। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन का एक देशव्यापी पूर्वाभ्यास किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के प्रत्येक जिले में वैक्सीन के वितरण के लिए कुशल योजना और प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
मंत्रालय के अनुसार केंद्र सरकार देश भर में कोविड-19 वैक्सीन के वितरण के लिए जोर शोर से काम कर रही है। हाल ही में भारत के औषधि महानियंत्रक द्वारा दो कोविड टीकों को आपात स्थिति में उपयोग करने की अनुमति दी गई है। संपूर्ण टीकाकरण प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा वैक्सीन के भंडार की वास्तविक जानकारी, उनके भंडारण के तापमान और कोविड-19 वैक्सीन के लिए लाभार्थियों के व्यक्तिगत आकलन के लिए एक सॉफ्टवेयर-कोविन विकसित किया गया है। यह सॉफ्टवेयर टीकाकरण सत्रों के संचालन में सभी स्तरों पर कार्यक्रम प्रबंधकों की सहायता करेगा। उपयोगकर्ताओं के तकनीकी प्रश्नों के लिए चौबीसों घंटे काम करने वाला एक कॉल सेंटर भी बनाया गया है। कोविड -19 टीकाकरण अभियान शुरू करने के लिए सिरिंज और अन्य सामान की पर्याप्त आपूर्ति के साथ शीत भंडारण की बुनियादी व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment