भारत और ब्रिटेन के बीच बंद विमान सेवायें आज से बहाल
नई दिल्ली। नये तरह के कोरोना वायरस के सामने आने के बाद भारत और ब्रिटेन के बीच दिसम्बर के आखिरी सप्ताह से बंद विमान सेवायें आज बहाल कर दी गईं। ब्रिटेन से दो सौ 56 यात्रियों को लेकर एक विमान आज सुबह साढे 10 बजे दिल्ली पहुंचा।
नागरिक उडडयन मंत्रालय ने बताया है कि भारत और ब्रिटेन के बीच हर सप्ताह 30 यात्री उड़ानें संचालित की जायेगी। ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों के यात्रियों की नई दिल्ली हवाई अड्डे पर अनिवार्य रूप से कोविड जांच की जा रही है। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि सरकार स्थिति पर नजर रखे हुए है और हालात को देखते हुए दोनों देशों के बीच विमान सेवाओं की समीक्षा की जाती रहेगी।

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment