हत्या के बाद थाने पहुंचा पिता, बोला-साहब बेटी को गोली मारकर आया हूं ! मुझे पकड़ लो
फतेहपुर। उत्तरप्रदेश के फतेहपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बेटी की गोली मारकर हत्या करने के बाद पिता बाइक से शनिवार सुबह थरियांव थाने पहुंचा। उसने पुलिस कर्मियों से कहा साहब मैं, 302 का मुल्जिम हूं मुझे पकड़ लो। यह सुनकर पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। उसके बाद मौके पर पहुंची। युवती का शव पड़ा हुआ था।
पुलिस ने बताया कि मामला थरियांव थाने के जयसिंहपुर गांव का है। गांव के आरोपी चंद्रमोहन यादव थरियांव कस्बे में क्लीनिक चलाते हैं। वह बाइक से सुबह थाने पहुंचे और जुर्म को कबूल किया। हत्या में एक करीबी का सहयोग करने की बात कबूल की। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी चंद्रमोहन ने बेटी स्वाती यादव (20) की हत्या की है। स्वाती की शादी 29 जनवरी 2020 को कानपुर के चकेरी में हुई थी। वह गुरुवार को मायके आई थी। सीओ अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment