ब्रेकिंग न्यूज़

हाइवे पर ट्रक और पिकअप में भिड़ंत, 1 की मौके पर मौत


पिकअप में भरी सभी 10 भेड़ों की भी गई जान
जोधपुर। जयपुर-जोधपुर हाइवे पर शनिवार सुबह विष्णु की ढाणी के पास घने कोहरे के बीच ट्रक और पिकअप के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हैं। इसके अलावा, पिकअप में भरी 10 भेड़ों की भी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जोधपुर से भेड़ों को लेकर एक पिकअप अजमेर की तरफ जा रही थी। कापरडा से आगे निकलते ही विष्णु की ढाणी के निकट सामने से आ रहे एक ट्रक और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। तेज रफ्तार के साथ दोनों वाहन आपस में टकराए। टक्कर लगते ही पिकअप के परखच्चे बिखर गए। वहीं ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और वह डिवाइडर पर चढ़ गया।
पिकअप चालक पलासनी निवासी 55 वर्षीय गफार खान फकीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गुरफान व जावेद को हल्की चोट आई। पिकअप में भरी सभी दस भेड़ों की भी मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक वहां से भाग निकला। पुलिस के अनुसार सुबह के समय घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरे में तेज रफ्तार के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा।
 

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english