गेंद निकालने पहुंचे बच्चे तो पानी टैंक में मिला बच्चे का कंकाल
ठाणे। पिछले साल नवंबर में ठाणे जिले के भिवंडी से लापता हुए सात साल के एक बच्चे का कंकाल एक इमारत के पानी टैंक से मिला है। यह स्थान बच्चे के घर के पास ही है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनका गेंद टैंक में गिर गया, जब वह गेंद निकालने के लिए वहां पहुंचे तो उन्होंने वहां शव के अवशेष देखे। अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि अपहरण मामले में हमने हत्या का आरोप भी जोड़ दिया है। बच्चा 25 नवंबर को लापता हुआ था।


.jpg)

.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
Leave A Comment