ब्रेकिंग न्यूज़

  खाद में पैसे नहीं करें खर्च... FREE में पोटाश खाद घर में बनायें
 पोटाश खाद का इस्तेमाल बहुतायत रूप से होता है। लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल वाली पोटाश का फसलों के लिए, पेड़ पौधों के लिए हानिकारक होती है। इसलिए आज हम घर पर पोटाश खाद बनाने के बारे में जानेंगे। पोटेशियम सभी फसलों के लिए प्रमुख पोषक तत्वों में से एक माने जाते हैं और किचन गार्डनिंग हम गार्डनिंग वाले भी पोटाश खाद का इस्तेमाल करते हैं और बाजार से पोटाश खाद खरीदने हैं तब चलिए जानते हैं इस घर पर कैसे तैयार करें।
 जानें पोटाश फ्री में कैसे बनेगी
पोटाश खाद अगर आप घर पर बनाना चाहते हैं तो यह बहुत आसान है। यहां पर पोटाश खाद बनाने के लिए हम केले के छिलके का इस्तेमाल करेंगे। जैसा कि आप जानते हैं केला सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसका छिलका भी कई तरह के पोषक तत्व से भरा होता हैं। केले के छिलके से पोटाश खाद बनाने के लिए आपको छांव में करीब 10 दिनों के लिए छिलकों को रखना है। जब छिलका बढ़िया से सूख जाए और तोड़ने में कड़क हो तब आप मिक्सर ग्राइंडर में इसे पीस लेंगे। फिर एक जगह आप इसे बढ़िया से पैक करके रख लेंगे और पौधों में इसका इस्तेमाल करेंगे। चलिए आपको इस्तेमाल का तरीका।
 इसे इस्तेमाल कैसे करना है
केले के छिलके से बनी पोटाश खाद का इस्तेमाल आपको सही मात्रा में करना है। जिसमें एक पौधा जो की 6 से 8 इंच का अगर है तो उसमें आपको 1 से 2 चम्मच ही पोटाश खाद का इस्तेमाल करना है। पोटाश खाद आपको मिट्टी में मिलाना है और पानी डाल देना है। इस तरह आप घर पर पोटाश खाद बना सकते हैं और केमिकल वाले पोटाश में पैसे खर्च करने से बचा सकते हैं।

Related Post

Leave A Comment

Don’t worry ! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).

Chhattisgarh Aaj

Chhattisgarh Aaj News

Today News

Today News Hindi

Latest News India

Today Breaking News Headlines News
the news in hindi
Latest News, Breaking News Today
breaking news in india today live, latest news today, india news, breaking news in india today in english