- Home
- छत्तीसगढ़
- रायपुर / आज रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री संबित मिश्रा के आदेशानुसार एवं उपायुक्त राजस्व डॉ अंजलि शर्मा एवं जोन 9 जोन कमिश्नर श्री राकेश शर्मा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 9 राजस्व टीम द्वारा जोन सहायक राजस्व अधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार नायक एवं राजस्व निरीक्षक श्री राम सेन्द्रे एवं सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती सादिका तनवीर की उपस्थिति में नगर निगम जोन 9 क्षेत्र में नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा बकाया राजस्व वसूली अभियान चलाया गया।रायपुर नगर पालिक निगम जोन 9 राजस्व विभाग द्वारा जोन क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 11 क्षेत्र अंतर्गत वर्ष 2023-24 के बकायादार समविन्दर सिंह संधू द्वारा 66482 रू. की बकाया राशि, वर्ष 2022- 23 के बकायादार नीलू अग्रवाल, वर्ष 2021-22 के कमल किशोर अग्रवाल द्वारा 52483 रू की बकाया राशि एवं बकायादार विनोद तिवारी द्वारा 48595 रू की बकाया राशि अदा ना करने उनके सम्बंधित व्यवसायिक परिसरों को स्थल पर ताला लगाकर सीलबंद करने की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई प्रक्रिया के अंतर्गत नगर निगम जोन 9 राजस्व विभाग की टीम द्वारा की गयी।
- *आजादी के पावन अवसर पर अपने कर्तव्यों का समर्पित भाव से निर्वहन करने का लें संकल्प : कलेक्टर डॉ. सिंह*रायपुर/ राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर में गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के पश्चात उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी अधिकारी-कर्मचारियों एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए गौरव और खुशी का अवसर है। आज ही के दिन हमारा देश स्वतंत्र हुआ और देशवासियों को स्वतंत्र वातावरण में जीवन जीने का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को स्मरण करने की प्रेरणा देता है, जिनके कारण हमें स्वतंत्र भारत मिला।कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि शासन ने हमें जो दायित्व सौंपे हैं, उनका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पित भाव से निर्वहन करेंगे। आमजन की सेवा और उनकी समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री कुमार बिश्वरंजन सहित वरिष्ठ एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- रायपुर/ संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। संभागायुक्त ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आजादी के इस पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि हमें अंग्रेजों की गुलामी से स्वाधीनता बहुत संघर्षों और बलिदानों के बाद मिली है। आजादी किसी देश के मूलभूत विकास के लिए सबसे जरूरी है। अपना देश-अपने लोग-अपनी सरकार और अपने निर्णय ही आजादी के मूलभूत मायने हैं। संभागायुक्त ने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहूति देकर देश को आजाद करा कर विकास के जिस सपने कों संजोया था, उसे पूरा करना हम सब भारतवासियों की जिम्मेदारी है। इस मौके पर श्री धावड़े सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने-अपने शासकीय दायित्वों का पूरी क्षमता से निर्वहन करने और जनहित के सभी कामों को समय पर पूरा करने की समझाईश भी दी। इस अवसर पर उपायुक्त श्रीमती ज्योति सिंह एवं श्री दिलीप कुमार अग्रवाल सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
- दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने कलेक्टोरेट में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम दुर्ग श्री महेश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री सोनल डेविड सहित कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
- दुर्ग/ 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संभागायुक्त श्री एस.एन. राठौर ने संभागायुक्त कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपायुक्त (राजस्व) श्री पदुमलाल यादव तथा कार्यालय केे अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। संभागायुक्त ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
- दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस पर जिला जनसंपर्क कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया। संयुक्त संचालक (जनसंपर्क) श्री एम.एस. सोरी ने कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डे को सलामी दी। इस दौरान कार्यालय के सहायक सूचना अधिकारी सुश्री भारती साहू, सहायक ग्रेड-2 श्रीमती कनक कोमरा एवं श्री दिनेश साहू, श्रीमती हिमेश ठाकुर, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंजली फूले, मंजू कोमरा उपस्थित थे।
- दुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस के 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे व जिला पंचायत सीईओ श्री बजरंग दुबे ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान कर तिरंगा झण्डा को सलामी दी। गया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के सभी अधिकारी/कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
- रायपुर/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम माना कैम्प रायपुर में झंडा फहराया गया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए देश विरोधी ताकतों की पहचान कर उन्हें दण्डित करने की दिशा में कार्य करने का आह्वान किया गया। इस शुभ दिन में RISEVO प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स द्वारा कुलदीप निगम वृद्धाश्रम में खाद्य सामग्री चांवल, दाल, पोहा, मूंगफली, तेल, बिस्कुट, चना के साथ कपड़े, सफाई में उपयोग होने वाले सामान नियमित दिनचर्या में उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया। उपस्थित सभी लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया।इस अवसर पर कुलदीप निगम वृद्धाश्रम के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार निगम, सचिव बिमल घोषाल, अजय राठौर , एस. के. घर , पारुल चक्रवर्ती RISEVO प्रोजेक्ट एंड डेवलपर्स के डायरेक्टर सागर सेन , देवेंद्र कुमार, ईश्वर वर्मा,मुन्ना यादव, दीपांजलि साहू के अतिरिक्त वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग उपस्थित रहे ।
- *केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*बिलासपुर/स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के मंच से जनसंपर्क विभाग बिलासपुर की सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा को जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।श्रीमती रचना मिश्रा ने जनसंपर्क की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट कार्य करते हुए विभागीय दायित्वों का प्रभावी निर्वहन किया है। बिलासपुर जिले में माननीय राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री सहित राज्यपाल और मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान समाचारों के त्वरित प्रेषण तथा मीडिया समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल एवं समन्वय स्थापित करते हुए समाचारों के प्रभावी प्रसारण में योगदान दिया है। राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं जन कल्याणकारी कार्यक्रमों पर आधारित समाचार, सफलता की कहानियों और आलेखों के निर्माण में भी श्रीमती मिश्रा का कार्य उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने योजनाओं के जमीनी प्रभाव और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से सामने लाने में सक्रिय भूमिका निभाई है।जनसंपर्क की बदलती कार्यशैली के अनुरूप सोशल मीडिया को समाचार संप्रेषण का प्रभावी माध्यम बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी देखरेख एवं मार्गदर्शन में जनसंपर्क विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के फॉलोअर्स की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। श्रीमती रचना मिश्रा को सम्मान मिलने पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप अग्रवाल, संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री मुनुदाऊ पटेल सहित जिला कार्यालय एवं जनसंपर्क कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
- केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों और नागरिकों ने लगाई स्वतंत्रता दौड़बिलासपुर/केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने आज बिलासपुर में स्वतंत्रता दौड़ में शामिल होकर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया। उनके साथ बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने भी स्वतंत्रता दौड़ लगाई। जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ एवं तिरंगा यात्रा को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वतंत्रता दौड़ से पहले वंदेमातरम् का सामूहिक गायन किया गया। इसके बाद नेहरू चौक से दौड़ शुरू हुई। प्रतिभागी देवकीनंदन चौक, कम्पनी गार्डन, राघवेन्द्र राव सभा भवन, सदर बाजार और गोल बाजार होते हुए पंडित देवकीनंदन दीक्षित सभागार स्थित लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय परिसर पहुंचे, जहां दौड़ का समापन हुआ।*हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते प्रतिभागियों ने लगाए देशभक्ति के नारे*स्वतंत्रता दौड़ में नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी सहित अधिकारी-कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, खिलाड़ी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। हाथों में तिरंगा लेकर दौड़ते प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से शहर को राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग दिया। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के स्वयं दौड़ में शामिल होने से प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता दौड़ जैसे आयोजन नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ने के साथ ही उनमें राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं। वंदेमातरम् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस तिरंगा यात्रा ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। आयोजन में शामिल लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
- गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोहतिरंगा शपथ के साथ लिया नशामुक्त समाज का संकल्प, देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समांबिलासपुर/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने ध्वजारोहण किया। आजादी का पर्व गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री राजा पांडे, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता संतोष कश्यप, संभागायुक्त श्री सुनील जैन, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, सीसीएफ श्री मनोज पांडे मौजूद थे। ,ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ। परेड कमांडर श्री भूपेन्द्र गुप्ता द्वारा राष्ट्रगान की धुन पर सलामी दी गई। पूर्ण वेशभूषा में सजे 13 प्लाटूनों ने अनुशासन, शौर्य और देशभक्ति से ओतप्रोत भव्य एवं आकर्षक परेड का प्रदर्शन किया।*मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन -*केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया।*तिरंगा शपथ के साथ नशामुक्ति का लिया संकल्प -*समारोह के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने उपस्थित सभी लोगों को तिरंगा शपथ दिलाई। वहीं ब्रह्मकुमारी दीदी ने उपस्थित जनसमुदाय को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस अवसर पर राष्ट्रप्रेम, देश के प्रति कर्तव्यबोध और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।*नक्सल हिंसा में शहीद जवानों के परिजनों का किया गया सम्मान -*कार्यक्रम में नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। शहीद जवानों के परिजनों के सम्मान के अवसर पर कार्यक्रम स्थल भावुक और गौरवपूर्ण माहौल से भर उठा। उपस्थित लोगों ने वीर जवानों के बलिदान को नमन किया।*उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित -*शासकीय कार्यों एवं दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन करने वाले विभिन्न विभागों के 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।*परेड में महिला प्लाटूनों का शानदार प्रदर्शन -*परेड प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नगर सेना महिला ने द्वितीय स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग में एनसीसी जूनियर डिवीजन बिलासपुर ने प्रथम, एनसीसी सीनियर गर्ल्स ने द्वितीय तथा एनसीसी सीनियर बॉयज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।*देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां -*स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला ने प्रथम, एलसीआईटी बोदरी ने द्वितीय तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेशनल कॉन्वेंट स्कूल और पद्माक्षी स्कूल को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का रंग भर दिया।इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर श्री प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल, श्री दीपक सिंह, श्रीमती हर्षिता पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सौरभ सक्सेना एवं श्री मुकुल शर्मा ने किया। कार्यक्रम में सुश्री कनक साहू ने वंदे मातरम् गायन की मनभावन प्रस्तुति दी।
- विभाजन के समय के विभीषिका एवं त्रासदी का किया उल्लेखबालोद/प्रदेश के स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व आज नगर पालिका कार्यालय परिसर बालोद स्थित पुराना टाउन हाॅल में आयोजित ’विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विभाजन के विभीषिका को देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यजनक एवं कारूणिक बताते हुए संपूर्ण देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। शिक्षा मंत्री श्री यादव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने भारत के विभाजन के विभिषीका के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए इसे अत्यंत त्रासदीपूर्ण बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री चेमन देशमुख ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री विरेन्द्र साहू एवं श्री प्रीतम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चैधरी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री पवन साहू, श्री राकेश यादव छोटू एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री चेमन देशमुख ने विभाजन के विभीषिका दिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत की आजादी हमें असंख्य कुराबानियों के फलस्वरूप प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि आजादी के एक दिन पूर्व भारत माता के दो टुकड़े हो गए थे, जो कि हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। इस अवसर पर सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् का सामूहिक गायन भी किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय, वंदेमातरम् के गंगाचुंबी नारे भी लगाए गए। जिससे समूचा परिसर देशभक्तिपूर्ण वातावरण से सराबोर हो गया।
- बालोद/जिला मुख्यालय बालोद के स्व सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने आसमान में गुब्बारा एवं शांति के प्रतीक श्वेत कपोत भी छोड़े। इस दौरान मुख्य अतिथि श्री यादव ने छत्तीसगढ़ के जनता के नाम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संदेश का वाचन भी किया। इस मौके पर संजारी बालोद विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं अन्य अतिथियों के अलावा कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण सहित अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।
- स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लीरायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज का आरोहण किया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर बलिदानियों को नमन किया। डाॅ. चंदेल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को आजाद हुए आठ दशक हो रहे हैं। इस दौरान भारत ने काफी प्रगति की है और विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र विकास हुआ है। इसके बावजूद देश के समक्ष अनेक चुनौतियां भी विद्यमान हैं जिनमें देश को कृषि उत्पादन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना भी है। डाॅ. चंदेल ने कृषि वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों से देश को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आव्हान किया। उन्हांेने कहा कि छत्तीसगढ़ के छात्रों को कृषि की उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहित करने के लिए देश के लगभग 70 से अधिक अग्रणी विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थाओं के साथ एम.ओ.यू. किया गया है। इस वर्ष विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों एवं पांच विद्यार्थियों का विदेशी शिक्षण संस्थानों में शोध अध्ययन हेतु चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर एवं शोधार्थी छात्र एवं छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित संगोष्ठियों में बेस्ट पोस्टर, बेस्ट प्रेजेंटेशन आदि अवार्ड प्राप्त किये। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों एवं वैज्ञानिकों ने भी राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट सांइटिस्ट, बेस्ट एग्रीकल्चर इंजिनियर आदि अवार्ड प्राप्त किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के लिए वाट्सएप चैट बोट प्ळज्ञट ब्वददमबज का लोकार्पण भी किया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में विश्वविद्यालय के शोध विद्यार्थियों एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को बेस्ट सर्वश्रेष्ट रिसर्च पब्लिकेशन हेतु सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के खेल-कूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं, खेलकूद एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स एवं एन.एस.एस. के स्वयंसेवकों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले प्राध्यापकों/वैज्ञानिकों एवं विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में कुलसचिव श्री डाॅ. कपिल देव दीपक, विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाएं डॉ. विवेक त्रिपाठी, निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. विजय कुमार, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. नितिन रस्तोगी, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅ. आरती गुहे, कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एम.पी. त्रिपाठी, खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस.एस. सेंगर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर तिरंगा रैली का आयोजन भी किया गया।
- -उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानितदुर्ग/ स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों तथा कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में जिला प्रशासन एवं विभिन्न शासकीय विभागों से-कार्यालय आयुक्त दुर्ग संभाग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री राजा सिंह ठाकुर, कार्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग से सहायक ग्रेड-3 श्री कृष्ण कुमार देवांगन व भृत्य श्री घनश्याम सेन, जिला पंचायत दुर्ग से सहायक विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती श्वेता यादव, प्रभारी जिला अंकेक्षक श्रीमती माधवी साहू, सहायक वर्ग-3 श्रीमती चंद्ररेखा साहू व श्रीमती एकता तिवारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से फार्मासिस्ट ग्रेड-1 श्रीमती सरिता बंसोड व श्री संदीप कृष्णा गोखले, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग से सहायक मानचित्रकार श्री मेघनाथ साहू, कार्यालय तहसीलदार पाटन से भृत्य श्रीमती इंदा बाई, नगर पालिक निगम रिसाली से पर्यवेक्षक श्री आकाश साहू, नगर निगम भिलाई चरोदा से पंप ऑपरेटर श्री रामेश्वर लाल पटेल, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दुर्ग से सहायक लेखा अधिकारी श्री रितुराज व कनिष्ठ लेखा अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार शुक्ला, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राचार्य श्री राजेश हरमुख व व्याख्याता श्री एच.एस.भुवाल, जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय से सहायक सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती रीना गजभिये, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन से कार्यालय सहायक श्रेणी-1 श्री शिवेन्द्र केशव दुबे (नगर संभाग) व लाइन सहायक श्रेणी-02 श्री निरंजन सिंह वर्मा (पदमनाभपुर); तांदुला जल संसाधन से सहायक वर्ग-2 श्री मयंक यादव, कार्यालय सहायक श्रमयुक्त से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री संतोष कुमार त्रिपाठी, उप संचालक कृषि से ग्रा.कृ.वि.अधि. श्री कालेश्वर विश्वकर्मा; जिला सेनानी एवं नगर सेना से हवलदार क्र. 108 ईश्वर खरे, सै.क्र. 290 विनय कुमार यादव, सै.क्र. 314 भानुप्रताप ठाकुर, फायरमेन संतोष मढरिया व मुख्तार अली, आयुष विभाग से आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी मारकण्डेय, समाज कल्याण विभाग से डाटा एन्ट्री ऑपरेटर श्री विजय कुमार भास्कर; कार्यालय कलेक्टर से चैनमेन श्री वामेन्द्र कुमार अमृत, भृत्य श्री ईश्वर राव, भृत्य श्री पालेश्वर वर्मा व स्टेनो टाइपिस्ट श्री मोहनीश बनवारी, जनपद पंचायत पाटन से सहायक विस्तार अधिकारी श्री रंजीत सिंह तथा विशेष उपलब्धि हेतु श्री पूनम चंद निषाद (पावर लिफ्टिंग) एवं संगीता मसीह (पैराएथलेटिक्स) शामिल हैं।इसी प्रकार जिला पुलिस बल दुर्ग से निरीक्षक(अ) बृजमोहन सिंह राजपूत, आरक्षक 1714 नेमसिंह पोर्ते, सउनि सुशील पांडे, आरक्षक तिलक, आरक्षक दिग्विजय सिंह, प्र.आर. सुरेन्द्र देशमुख, आरक्षक जगजीत सिंह, म.आर. योगिता शर्मा, म.आर. प्रीति सोनी, आर. तेजराम साहू, सउनि(अ) मोनिका ठाकुर, सउनि(अ) प्रशांत महोबिया, आरक्षक पंकज स्वाई, प्र.आर. उत्तम सोनी, आरक्षक गोवर्धन चौहान, सउनि राजेन्द्र देशमुख, प्र.आर. संदीप बंजारे, आरक्षक विक्रम साहू, आरक्षक रजनीकांत चतुर्वेदी, आर. ओमप्रकाश श्रीवास, आर. अनिकेत चन्द्राकर, प्र.आर. अनुप साहू, सउनि शशिकांता साहू, आर. आसिफ आलम, आर. प्रिंस तिवारी, म.आर. सुषमा चौरे, म.आर. नागेश्वरी नेताम, सउनि राजकुमार देशमुख, प्र.आर. आनंद तिवारी, आर. अशवनी यादव, आर. खिलेश कुर्रे, आर. गजेन्द्र यादव, आर. जी.सेमवल, म.आर. गोदावरी सिंह, आर. विनीत कुमार साहू, आर. दुर्गेश यादव, आर. नितेश कुर्रे, आर. बिरेन्द्रनाथ प्रधान, आर. जितेन्द्र सिंह, आर. लक्ष्मी नारायण सोनी, आर. दामेश्वर देवांगन, आर. दुर्गेश राजपूत, प्र.आर. प्रेम सिंह, आरक्षक विशाल सिंह, आरक्षक जावेद हुसैन खान, आरक्षक लिनेश वर्मा, आरक्षक कांति शर्मा एवं आरक्षक विक्रांत यदु शामिल हैं।इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ पुलिस पाईप बैंड (पुरुष) के 31 सदस्यों-हितेश कुमार साहू, संतोष कुमार साहू, पुष्कर कुमार साहू, भीखम लाल साहू, सुरेश कुमार साहू, पूर्णानंद साहू, ओमेश कुमार साहू, चंद्रकांत धनकर, भरत कुमार, सुरेश वर्मा, उपेन्द्र ठाकुर, मनोज मिलन, मनीष देवांगन, संतोष नेताम, विजय कुमार, कृष्ण कुमार, दिलेश्वर निषाद, मुकेश कुमार, सेवा राम देशमुख, नारायण प्रसाद, हेमन्त कुमार, बलराम ध्रुवे, महेंद्र कुमार, हेमंत कुमार वर्मा, सुलेमान तिर्की, दुलेश्वर निषाद, हुसीलाल यादव, टेकचंद, पवन कुमार, संजय कुमार, सूरज लाल), अंतरराष्ट्रीय पैरा आर्म-रेसलिंग खिलाड़ी श्रीमंत झा, तथा शौर्य चक्र व उत्कृष्ट पुलिस सेवा हेतु लक्ष्मण कैवट को भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
- विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दे रहे गति-अध्यक्षरायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह (आई.ए.एस.) ने पॉवर कंपनी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। उसमें परेड कमांडर सुरक्षा निरीक्षक श्री प्रभुशरण सिंह के साथ चार प्लाटून ने सहभागिता की। सुरक्षा उपनिरीक्षक श्री ताराचंद बेन के साथ टीम ने बैंड पर सुमधुर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण (जनरेशन) श्री एस.के. कटियार (ट्रांसमिशन) श्री राजेश कुमार शुक्ला (डिस्ट्रीब्यूशन) श्री भीम सिंह कंवर, मुख्य अभियंता (मा.सं.) श्रीमती रश्मि वर्मा एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर श्री ए. श्री निवास राव विशेष रूप से उपस्थित थे। समारोह का संचालन उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) श्री गोविन्द पटेल ने किया।श्री सुबोध कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऊर्जा किसी भी राष्ट्र के समग्र आर्थिक और सामाजिक विकास की रीढ़ होती है। 'विकसित भारत' के निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत-2047' के महान संकल्प को साकार करने में हमारी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी के सबल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ राज्य की ऊर्जा अधोसंरचना को नई ऊँचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्यरत है।जनरेशन कंपनी के संयंत्र रहे देश में तीसरे नंबर परश्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 76.44 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (PLF) के साथ 19,403 मिलियन यूनिट विद्युत का रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया है। केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) की रिपोर्ट के अनुसार, जनरेशन कंपनी ने देश के सभी राज्य ताप विद्युत गृहों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कोरबा पूर्व स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह ने भी देश में तृतीय स्थान हासिल कर संपूर्ण प्रदेश को गौरवान्वित किया है।साढ़े तीन लाख करोड़ के होंगे निवेशउन्होंने बताया कि भविष्य की विशाल ऊर्जा माँग को ध्यान में रखते हुए, राज्य सरकार तथा निजी क्षेत्र के सार्वजनिक व निजी सहभागिता (MoUs) के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में साढ़े तीन लाख करोड़ से अधिक के निवेश का खाका तैयार किया गया है। इस अभूतपूर्व निवेश से राज्य की उत्पादन क्षमता में 32,000 मेगावाट की अतिरिक्त वृद्धि होगी। छत्तीसगढ़ न केवल अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं में पूर्णतः आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि सरप्लस पावर के माध्यम से देश के अन्य राज्यों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करते हुए 'राष्ट्र के पावर हब' के रूप में स्थापित होगा। राज्य के इतिहास में पहली बार NTPC के सहयोग से परमाणु ऊर्जा (Nuclear Power) परियोजना स्थापित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं, जो प्रदेश को ऊर्जा के स्वच्छ एवं विविध स्रोतों से सशक्त करेगा।पारेषण कंपनी ने 40 प्रतिशत बढ़ाई एटीसी क्षमताश्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने राष्ट्रीय ग्रिड से विद्युत हस्तांतरण क्षमता (अवैलेबल ट्रांसफर कैपेसिटी-ATC) में लगभग 40 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि हुई है। वर्ष 2024 की 3,536 मेगावाट क्षमता बढ़कर अब 4,930 मेगावाट पहुँच गई है। तकनीकी दक्षता के कारण हमारा ट्रांसमिशन लॉस 3.29 प्रतिशत से घटकर 2.72 प्रतिशत हो गया है। यह CSERC द्वारा निर्धारित 3 प्रतिशत के मानक लक्ष्य से भी बेहतर है। आगामी माँग को पूरा करने के लिए पूंजी निवेश योजना 2026-2030 के तहत 74 नए उपकेंद्रों (400 KV के 8, 220 KV के 21 तथा 132 KV के 41) के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।डिस्ट्रीब्यूशन ने की बस्तर में नई रोशनी की पहलश्री सिंह ने कहा कि शांति और सुरक्षा के इस नए स्वर्णिम दौर में, बस्तर संभाग के शेष 461 ऑफ-ग्रिड विद्युतीकृत गाँवों को मुख्य 'ऑन-ग्रिड' बिजली नेटवर्क से जोड़ने हेतु 973 करोड़ का विशेष प्रस्ताव स्वीकृत कर कार्य तीव्र गति से प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 'मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत जन अभियान' (M-ऊर्जा) के तहत 48 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को 808 करोड़ रुपए की आर्थिक राहत दी गई है। 'बिजली बिल भुगतान समाधान योजना' में उपभोक्ताओं को 745 करोड़ रूपए से अधिक की छूट प्रदान की जा रही है। कृषि क्षेत्र की समृद्धि हेतु एक वर्ष में 23,757 नए कृषि पंपों को कनेक्शन दिया गया। अब साढ़े आठ लाख कृषि पंपों को निःशुल्क/रियायती बिजली देने हेतु ₹4,717 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना' के तहत 40,696 नए घरों में रूफटॉप सोलर लगाए गए। अब तक 76,000 घरों में यह संयंत्र स्थापित हो चुके हैं तथा 95,000 अन्य घरों में कार्य प्रगति पर है।1235 पदों पर होगी भर्तीश्री सुबोध कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक पूंजी उसके अधिकारी और कर्मचारी होते हैं। पावर कंपनीज़ की इन सभी उपलब्धियों के मूल में हमारे अभियंताओं, तकनीशियनों, लाइनमैनों और मैदानी अमले का अनवरत परिश्रम निहित है। कर्मचारियों के हित में पदोन्नति प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर समयबद्ध पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। पारदर्शिता और कार्यदक्षता बढ़ाने हेतु 1,235 नए पदों पर निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की गई है, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और उपभोक्ता सेवाओं में तेजी आएगी। प्रशासनिक गतिशीलता के लिए सभी मैदानी कार्यालयों में 'ई-ऑफिस' (e-Office) व्यवस्था अनिवार्य कर दी गई है, जिससे फाइलों का त्वरित एवं पेपरलेस निस्तारण हो रहा है।श्री सिंह ने कहा कि बिजली सेवा एक अत्यंत चुनौतीपूर्ण और जोखिमपूर्ण दायित्व है। हर मौसम और विषम परिस्थितियों में चौबीसों घंटे डटे रहने वाले हमारे फील्ड कर्मचारियों और अभियंताओं के जज़्बे को मैं सलाम करता हूँ। यह स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत के गौरवगान का नहीं, बल्कि राष्ट्र एवं प्रदेश के प्रति अपने कर्तव्यों के पुनर्संकल्प का दिन है। उन्होंने कहा कि मुझे दृढ़ विश्वास है कि आपकी निष्ठा, टीम भावना और कठिन परिश्रम के बल पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ 'विकसित छत्तीसगढ़' और 'विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होंगी। इस अवसर पर तीनों कंपनियों के कार्यपालक निदेशक, मुख्य अभियंता एवं वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।
- सभापति सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य अमर गिदवानी, संतोष साहू, एल्डरमैन राजू राघवानी, सामाजिक कार्यकर्त्ता, गणमान्यजन, आमजन, अधिकारी, कर्मचारीगण की रही उपस्थितिरायपुर/आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने राजधानी शहर के तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राइव में 82 मीटर ऊँचे पोल पोस्ट पर राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सामूहिक राष्ट्रगान सभी उपस्थितजनों ने किया. महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने समस्त नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.स्वतंत्रता दिवस पर 82 मीटर ऊँचे पोलपोस्ट पर तेलीबांधा तालाब मरीन ड्राइव पर ध्वजारोहण के अवसर पर रायपुर नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, आयुक्त श्री संबित मिश्रा, संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी, जल कार्य विभाग अध्यक्ष श्री संतोष साहू, एल्डरमैन श्री राजू राघवानी सहित अपर आयुक्त श्री विनोद पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता श्री पद्माकर श्रीवास, सहायक अभियंता श्री शैलेन्द्र पटेल, उपअभियंता सुश्री अर्जिता दीवान, गणमान्यजनों, महिलाओ, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, आमजनों की उपस्थिति रही.
- सभापति सूर्यकान्त राठौड़, नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी, आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती संजना हियाल, अमर गिदवानी, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती अर्जुमन ढेबर, एल्डरमैन अनिल सोनकर, विनय ओझा, गणमान्यजनों, आमजनों, अधिकारियों, कर्मचारियों की रही उपस्थितिनिगम मुख्यालय एवं जोनों के 49 तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को श्रेष्ठ कार्य हेतु प्रमाणपत्र प्रदत्त कर किया गया सम्मानितरायपुर/आज 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजधानी शहर की प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर नगर पालिक निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया. समस्त उपस्थितजनों ने सामूहिक राष्ट्रगान किया. सभी अतिथियों ने भारत माता एवं महात्मा गाँधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. अतिथियों द्वारा रायपुर नगर निगम मुख्यालय के विभिन्न विभागों एवं जोनों के तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के 49 कर्मचारियों को मंच पर प्रमाणपत्र प्रदत्त कर श्रेष्ठ कार्य हेतु सम्मानित किया गया.इस अवसर पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस की सभी नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को आपसी समन्वय बनाकर रायपुर को स्वच्छ, सुव्यवस्थित, सुन्दर विकसित राजधानी शहर बनाने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने का संकल्प लेने की विनम्र अपील की.महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर संकल्प लेवें कि रायपुर नगर निगम में सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर समन्वय से कार्य करेंगे, ताकि वे राजधानी शहर में सफाई, पेयजल, सड़क, अव्यवस्थित यातायात, प्रकाश व्यवस्था सहित सभी जनसमस्याओं का समाधान कर सकें.सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दीं. सभापति ने कहा कि नगर निगम में जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी एवं कर्मचारी सायकिल के दो पहिये हैँ. उन्हें मिलकर कार्य जनहित में जनसुविधा हेतु जनता के मध्य करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनता के प्रति श्रेष्ठ कार्यदायित्व निर्वहन करने अवश्य लेना चाहिए, ताकि वे मिलकर सकारात्मक ऊर्जा शहर विकास कार्य दायित्व में लगा सकें.नेता प्रतिपक्ष श्री आकाश तिवारी ने सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनायें दीं. नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश को स्वतंत्रता लाखों बलिदानियों के संघर्ष से प्राप्त हुई है, जिसे हर हाल में सुरक्षित रखकर मजबूत करना हम सबका नैतिक दायित्व है. रायपुर नगर निगम क्षेत्र को गन्दगी से मुक्त बनाना, पेयजल समस्या समाधान करना, सड़कों को व्यवस्थित करना, अच्छी प्रकाश व्यवस्था देना सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों का स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संकल्प होना चाहिए.आयुक्त श्री संबित मिश्रा ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं. आयुक्त ने सभी नागरिकों से जीवन को श्रेष्ठ बनाने बेहतर कार्य लगातार करने का संकल्प स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लेने की विनम्र अपील की. संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री अमर गिदवानी ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस पर हार्दिक शुभकामनायें दीं.ध्वजारोहण के अवसर पर नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के प्रांगण में नगर निगम अपर आयुक्त श्री लोकेश्वर, मुख्य अभियंता श्री संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता श्री राजेश राठौर, उपायुक्तगणों, जोन कमिश्नरों, प्रभारी अधिकारियों, कार्यपालन अभियंताओं, रायपुर नगर पालिक निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव,सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, आमजनों सहित नगर निगम के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता सर्वश्री राजेश गुप्ता, विनोद देवांगन, बद्री प्रसाद चंद्राकर, नगर निगम के सेवानिवृत्त कार्य सहायक श्री कमल नारायण शर्मा की उपस्थिति रही.
- हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवसस्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों को किया सम्मानितबिलासपुर/दुर्ग जिले की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास वातावरण में पूरी गरिमा के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। मुख्य समारोह का आयोजन प्रथम बटालियन ग्राउंड भिलाई में किया गया, जहां प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। श्री साव ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का प्रदेश की जनता के नाम दिए संदेश का वाचन किया।मुख्य अतिथि ने समारोह में उपस्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद जवानों के परिजनों को शॉल व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की अत्यंत मनमोहक और आकर्षक प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार वितरण किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल केे साथ परेड का निरीक्षण किया। समारोह में परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया और राष्ट्रपति की जय-जयकार की गई। उत्साह व उमंग के प्रतीक रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में उड़ाये गयेे। मुख्य अतिथि ने परेड की सलामी ली तथा परेड में शामिल प्लाटून कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल (पुरूष व महिला), जिला पुलिस बल की 03 प्लाटून, नगर सेना, एन.सी.सी. सीनियर एवं जुनियर (बालक व बालिका), रेडक्रॉस शामिल थे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा, सेजेस खम्हरिया, डीपीएस रिसाली, श्री शंकरा विद्यालय भिलाई और विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और पारंपरिक गीतों पर सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।मुख्य अतिथि द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति में प्रथम पुरस्कार विज्ञान विकास केन्द्र दुर्ग, द्वितीय पुरस्कार डीपीएस रिसाली व तृतीय पुरस्कार सेजेस खम्हरिया को दिया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरोदा को सांत्वना पुरस्कार मिला। मास पी.टी. प्रदर्शन में श्री शंकरा विद्यालय भिलाई को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार मार्चपास्ट में एनसीसी सीनियर बालक को प्रथम, एनसीसी सीनियर बालिका को द्वितीय और रेडक्रास को तृतीय स्थान मिला। परेड प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल पुरूष ने प्रथम, सीमा सुरक्षा बल ने द्वितीय और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चन्द्राकर, संभागायुक्त श्री सत्यनारायण राठौर, महापौर श्रीमती अलका बाघमार, अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता बंजारे, अपर कलेक्टर श्री विरेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री हरवंश सिंह मिरी, नगर निगम दुर्ग के प्रभारी आयुक्त श्री मोहेन्द्र साहू और रिसाली नगर निगम आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
- बिलासपुर/संभागायुक्त कार्यालय में कमिश्नर श्री सुनील जैन ने आज स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात् राष्ट्रगान ’जन-गण-मन’ की प्रस्तुति समाज कल्याण विभाग के सदस्यों द्वारा दी गई। संभाग आयुक्त श्री जैन ने सभी को स्वंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आजादी दिलाने वाले वीर शहीदों का स्मरण किया। इस मौके पर संभाग कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों सहित संभागायुक्त कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे। कमिश्नर ने अपने निवास कार्यालय में भी ध्वजारोहण किया गया।
- बिलासपुर/कलेक्टोरेट बिलासपुर एवं नए तथा पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त पर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल नेे ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया। इसके पश्चात् कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूर्ति पर कलेक्टर ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी और जिला कार्यालय एवं दोनों कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्रीबिलासपुर/उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव शुक्रवार को दुर्ग में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में देश की एकता और अखंडता के लिए सभी से सजग रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज भी भाषा, जाति, क्षेत्र और संप्रदाय के नाम पर समाज को बांटने की कोशिशें होती हैं। ऐसी ताकतों से देशवासियों को सावधान रहना होगा।श्री साव ने कहा कि 14 अगस्त 1947 का विभाजन केवल जमीन का बंटवारा नहीं था। यह करोड़ों दिलों, सपनों और रिश्तों के बिखरने की दर्दनाक घटना थी। विभाजन के दौरान लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों परिवारों को अपना घर छोड़कर विस्थापित होना पड़ा। अनेक लोगों ने अपने माता-पिता, भाई-बहन और प्रियजनों को खोया। लाखों परिवारों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ा।उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि स्वतंत्रता हमारे पूर्वजों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। विभाजन ने उस संघर्ष को गहरा दर्द दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज अपने इतिहास से सीख नहीं लेता, उसे भविष्य में बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।दुर्ग नगर निगम सभागार में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभाजन के दर्द को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के लिए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का आह्वान किया है। इसका उद्देश्य इतिहास को याद रखना और भविष्य में देश को बांटने वाली ताकतों से सतर्क रहना है। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को हर परिस्थिति में मजबूत रखना है।राज्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष तथा विधायक श्री ललित चंद्राकर, महापौर श्रीमती अलका बघमार, जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, पूर्व मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, श्री सुरेंद्र कौशिक, श्री जितेंद्र वर्मा और श्री दिलीप साहू सहित अनेक प्रबुद्ध जन एवं विद्यार्थी भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
- रायपुर।जनसम्पर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षाेल्लास से मनाया गया। जनसंपर्क के आयुक्त श्री रजत बंसल ने जनसंपर्क संचालनालय छोटा पारा रायपुर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अपर संचालक श्री उमेश मिश्रा, श्री संजीव तिवारी, श्री आलोक देव, श्रीमती हर्षा पौराणिक, श्री संतोष मौर्य सहित संचालनालय के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
- अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीबालोद/राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश ने आज प्रातः 08 बजे संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कलेेक्टर श्रीमती मिश्रा ने स्वाधीनता की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान देशभक्तों, क्रांतिकारियों एवं वीर सपूतों के योगदानों का स्मरण करते हुए उन्हें नमन किया। इस अवसर पर श्रीमती मिश्रा ने जिले के अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर ने पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर विभिन्न शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारियों के उल्लेखनीय कार्यों की भूरी-भूरी सराहना की। श्रीमती मिश्रा ने कहा कि हमारे सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने शासकीय योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुँचाकर मातृभूमि एवं बालोद जिले के मिट्टी के कर्ज को अदा करने का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने संपूर्ण बालोद जिलेवासियों सहित जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और संविधान निर्माता डाॅ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर राष्ट्र निर्माण एवं देश की आजादी के लिए किए गए उनके अथक प्रयासों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री चन्द्रकांत कौशिक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हमारे राष्ट्र निर्माताओं, महान देशभक्तों एवं अमर शहीद के आदर्शों को आत्मसात कर अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करते हुए बालोद जिले को प्रत्येक क्षेत्रों में अग्रणी बनाने की अपील की। इस मौके पर महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री गोपाल राव एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित सिन्हा ने देशभक्ति से ओतप्रोत सुमधुर गीत की प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकरा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर एवं श्री आशीष पेंद्रो, उप संचालक जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग श्री सिपरियानुस कुजुर, जिला जनसंपर्क अधिकारी श्री चंद्रेश ठाकुर, जिला खाद्य अधिकारी श्री तुलसीराम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद थे।
- रायपुर/राज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया एवं परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थी।राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने लोकभवन के कर्मचारियों के परिजनों एवं बच्चों से आत्मीयता से मुलाकात की और बच्चों को टॉफी-मिठाई वितरित की।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, उप सचिव सुश्री निधि साहू सहित लोकभवन के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।राज्यपाल ने मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना कियाराज्यपाल श्री रमेन डेका ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोकभवन से 6 मोबाइल एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेस भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी को महारत्न कंपनी आरईसी के सीएसआर के अंतर्गत दी गई है। ये एम्बुलेंस उत्तर छत्तीसगढ़ के जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर जिले में निःशुल्क सेवा देंगी।




























